Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पानी को तरस रहे ग्रामीण, धूल फांक रही पेयजल मशीन

पानी को तरस रहे ग्रामीण, धूल फांक रही पेयजल मशीन
मनातू प्रखंड कार्यालय में पेयजल व्यवस्था बदहाल, युवा समाजसेवी विकास साहू (चुन्नू) ने जताई नाराजगी।
मनातू। प्रखंड कार्यालय में अपने काम से पहुंचने वाले ग्रामीणों को इन दिनों पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कार्यालय परिसर में लगी पानी की मशीन लंबे समय से खराब पड़ी होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों को पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
इस समस्या को लेकर युवा समाजसेवी विकास साहू (चुन्नू) ने प्रखंड प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि मनातू प्रखंड की बदहाल व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है, लेकिन प्रखंड कार्यालय जैसी जगह पर आने वाले ग्रामीणों के लिए पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का उपलब्ध नहीं होना चिंता का विषय है।
विकास साहू चुन्नू ने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण अपने जरूरी कार्यों को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं। इनमें कई ऐसे लोग भी होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे लोगों को पानी के लिए पैसे खर्च करने पड़ना उनकी परेशानी को और बढ़ा देता है।
उन्होंने प्रखंड प्रशासन से अविलंब खराब पेयजल मशीन को दुरुस्त कराने अथवा वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे इस मामले को लेकर पलामू उपायुक्त को पत्र लिखकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराएंगे।

Advertisment

Must Read...