Jharkhand Bulletin

पांकी के कुसड़ी गांव में हुए तीसरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

पलामू।।पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस जघन्य वारदात को अंधविश्वास के चलते दो सगे भाइयों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान महेशी भुइयां के पुत्र रविंद्र भुइयां (30) और प्रमोद भुइयां (26) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि पूजा कराने और डायन-बिसाही के शक में आरोपितों ने गांव के एक ही परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी।

पुलिस ने रविंद्र भुइयां को कसमार गांव से गिरफ्तार किया, जबकि प्रमोद भुइयां की गिरफ्तारी अन्य स्थान से हुई। आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार टांगी भी बरामद कर ली गई है।

पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण अंधविश्वास पाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

Must Read...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र के साथ हमारी चुनौती है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई लड़ हम अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे. केंद्र ने बजट में झारखंड को ठेंगा दिखा दिया है, लेकिन अगर हम ठेंगा दिखा देंगे तो देश भर में अंधेरा छा जाएगा. हम कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते. ऐसा नहीं है कि ऐसी लड़ाई हमें नहीं आती, पर हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़कर हक और अधिकार हासिल करेंगे. कोडरमा के लोकाई स्थित मैदान में गुरुवार को झामुमो की ओर से आयोजित सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री पूरी तरह भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे. सभा में कोडरमा की पूर्व जि परिषद अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं.