Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पलामू होमगार्ड बहाली को लेकर अभ्यर्थियों में उम्मीद, डीसी को सौंपा ज्ञापनजल्द बहाली प्रक्रिया शुरू कराने की मांग, अभ्यर्थियों के हित में पहल का आग्रह की।

पलामू होमगार्ड बहाली को लेकर अभ्यर्थियों में उम्मीद, डीसी को सौंपा ज्ञापन
जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू कराने की मांग, अभ्यर्थियों के हित में पहल का आग्रह की
मेदिनीनगर। पलामू जिला होमगार्ड बहाली को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से पहल तेज कर दी गई है। अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रतिनिधिमंडल ने पलामू उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी होमगार्ड बहाली की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लंबे समय से बहाली को लेकर अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन स्तर से आवश्यक कार्रवाई करते हुए बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने से अभ्यर्थियों को राहत मिल सकेगी।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा नियमानुसार जल्द बहाली प्रक्रिया पूरी कराने का आग्रह किया। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन इस मामले में सकारात्मक पहल करेगा।

Advertisment

Must Read...