Jharkhand Bulletin

पलामू – अंधविश्वास के कारण तिहरे हत्याकांड का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार*

पलामू।

पांकी स्थानीय चौकीदार के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसड़ी टोला पुरानी बथान में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के कारण तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही उक्त सूचना का सन्हा दर्ज कर सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया। सूचना के आलोक में पु०नि० जीतराम महली, पु०अ०नि० आशुतोष रजक, पु०अ०नि० गोपाल कुमार राय, स०अ०नि० रविन्द्र कुमार एवं सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचने पर यह तथ्य सामने आया कि महेशी भुईयां (उम्र लगभग 62 वर्ष) की मृत्यु दिनांक 01.02.2026 की सुबह बीमारी के कारण हुई थी। मृतक महेशी भुईयां की मृत्यु को डायन-विषाही एवं ओझागुणी जैसे अंधविश्वास से जोड़ते हुए उनके पुत्र रविन्द्र भुईयां एवं प्रमोद भुईयां आक्रोशित हो गए और इसी अंधविश्वास के कारण उन्होंने विजय भुईयां (उम्र लगभग 50 वर्ष), उनकी पत्नी हेवन्ती देवी उर्फ फुलवन्ती देवी (उम्र लगभग 45 वर्ष) एवं उनके पुत्र छोटू कुमार (उम्र 19 वर्ष) पर टांगी एवं चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वहीं विजय भुईयां की पुत्री को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisment

Must Read...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र के साथ हमारी चुनौती है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई लड़ हम अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे. केंद्र ने बजट में झारखंड को ठेंगा दिखा दिया है, लेकिन अगर हम ठेंगा दिखा देंगे तो देश भर में अंधेरा छा जाएगा. हम कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते. ऐसा नहीं है कि ऐसी लड़ाई हमें नहीं आती, पर हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़कर हक और अधिकार हासिल करेंगे. कोडरमा के लोकाई स्थित मैदान में गुरुवार को झामुमो की ओर से आयोजित सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री पूरी तरह भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे. सभा में कोडरमा की पूर्व जि परिषद अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं.