Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं पर बड़ा मंथन, सांसद विष्णु दयाल राम ने दिए सख्त निर्देश

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं पर बड़ा मंथन, सांसद विष्णु दयाल राम ने दिए सख्त निर्देश

मेदिनीनगर में सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए सांसद ने लंबित आवासों को छह माह के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही पात्र लेकिन अब तक योजना से वंचित परिवारों को चिन्हित करने और भूमिहीन लाभुकों की सूची तैयार करने को कहा।

वहीं नावाबाजार–विश्रामपुर–मुसीखाप सड़क पर क्षतिग्रस्त पुल का मामला भी उठा। सांसद ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर पुल की समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया।

छतरपुर में पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई तिरंगा लाइट को भी जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पड़वा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का मुद्दा भी गरमाया। NHAI द्वारा विद्यालय भवन हटाए जाने के बाद स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर सांसद और वित्त मंत्री ने नाराजगी जताई। NHAI ने बताया कि विद्यालय भवन के मुआवजे की ₹1.50 करोड़ राशि वर्ष 2023 में ही शिक्षा विभाग को दी जा चुकी है।

सांसद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न होने देने और तत्काल स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत समेत जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी, गुणवत्ता और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

Advertisment

Must Read...