
एनएच-22 चतरा–डोभी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सेरेगड़ा–संघरी घाटी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिहार के गया से चतरा आ रही सिंहवाहिनी यात्री बस और गया की ओर जा रही एक टाटा नेक्सॉन कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों वाहनों में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल, चतरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।





