Jharkhand Bulletin

कांके थानेदार सस्पेंड, जमीन खेल और बढ़ते अपराध पर गिरी गाज

राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया।

जमीन कारोबारियों से साठगांठ का आरोप
सूत्रों के अनुसार, प्रकाश रजक पर पद का दुरुपयोग कर जमीन कारोबारियों से मिलीभगत करने और उन्हें गलत तरीके से फायदा पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे थे। स्थानीय लोगों ने भी थानेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

लगातार बढ़ रहे थे अपराध
👇🏾
कांके क्षेत्र में हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ था। सुकुरहुट्टू गांव में घर में घुसकर फायरिंग की घटना और अगले ही दिन बोड़ेया स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में चोरी व तोड़फोड़ ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे।

हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला
👇🏾
मामला तब और गंभीर हो गया जब एक आदिवासी महिला ने थानेदार के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर दी। महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Advertisment

Must Read...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र के साथ हमारी चुनौती है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई लड़ हम अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे. केंद्र ने बजट में झारखंड को ठेंगा दिखा दिया है, लेकिन अगर हम ठेंगा दिखा देंगे तो देश भर में अंधेरा छा जाएगा. हम कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते. ऐसा नहीं है कि ऐसी लड़ाई हमें नहीं आती, पर हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़कर हक और अधिकार हासिल करेंगे. कोडरमा के लोकाई स्थित मैदान में गुरुवार को झामुमो की ओर से आयोजित सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री पूरी तरह भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे. सभा में कोडरमा की पूर्व जि परिषद अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं.