
आज दिनांक 09/02/2026 को पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुंडरू एवं आबून के जंगली क्षेत्र में वन भूमि में करीब 4 एकड़ एवं गैर मजरूआ भूमि में करीब 1 एकड़=कुल करीब 5 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की खेती को विनष्ट किया गया।उक्त विनष्टीकरण अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी एवं ताल पिकेट के पदाधिकारी एवं पांकी थाना/ताल पिकेट के जवान तथा वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल थी।इस खेती में संलिप्त लोगों को नाम पता सत्यापन कर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कारवाई की जा रही है।





