Jharkhand Bulletin

आज झारखंड में वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर पांकी थाना अंतर्गत आसेहार

आज झारखंड में वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर पांकी थाना अंतर्गत आसेहार पंचायत के कुसडी गांव के टोला पुरानी बथान पहुंचे। डायन बिसाही के मामले में मारे गए विजय भुईयां, हेमंती भुईन और दोनों के पुत्र छोटू कुमार के घर पहुंच कर उनके दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुआ। विजय भुईयां की उम्र 50 वर्ष, हेमंती देवी की उम्र 45 वर्ष तथा छोटू कुमार की उम्र 15-16 वर्ष था। इस हत्याकांड में विजय भुईयां की पुत्री ममता कुमारी उम्र 14 वर्ष भी घायल हो गई है संभवत ईलाज डाल्टनगंज में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना के संदर्भ में मुझे बताया कि गांव के ही महेशी भुईयां उम्र 62 वर्ष का बीमारी से निधन हो गया था। उनके पुत्र प्रमोद और रविंद्र भुईयां कल दिनांक 1 फरवरी, 2026 को सुबह 6:00 बजे डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए विजय भुईयां, हेमंती देवी और छोटू कुमार को धारदार टांगी से मारकर हत्याकर दिया। प्रमोद और रविंद्र भुईयां दोनों फरार चल रहे हैं। मृतक परिवार के परिजनों ने कहा कि उनके पास फोन आ रहा है और कहा जा रहा है कि तीन लोग और मारे जाएंगे। वे सभी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह पुरानी बथान टोला जंगल और पहाड़ों के बीच में अवस्थित है। मृतक परिवार के पास कोई ढंग का मकान नहीं है। यह ईट के टूटे-फूटे मकान में रह रहे हैं। मैंने मृतक परिवार के दोनों बच्चों को मंत्री विवेकाधीन कोटे से 1-1 लाख रुपया देने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त अनाबद्ध की राशि से दो डीप बोरिंग लगाने की भी घोषणा किया है। यह अत्यंत दुर्भाग्य जनक बात है कि पुरानी बथान टोला तक सिर्फ पुलिस गई है, लेकिन आज तक पांकी प्रखंड के कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। आज भी डायन बिसाही के नाम पर निर्मम हत्या कर देना यह बतलाता है कि आज भी समाज शैक्षणिक रूप से कितना पीछे है। जरूरत है कि ऐसे गांव और टोलो को चिन्हित कर लोगों को जागरूक किया जाए ताकि डायन बिसाही के नाम पर निर्मम हत्या ना हो।

Advertisment

Must Read...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र के साथ हमारी चुनौती है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई लड़ हम अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे. केंद्र ने बजट में झारखंड को ठेंगा दिखा दिया है, लेकिन अगर हम ठेंगा दिखा देंगे तो देश भर में अंधेरा छा जाएगा. हम कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते. ऐसा नहीं है कि ऐसी लड़ाई हमें नहीं आती, पर हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़कर हक और अधिकार हासिल करेंगे. कोडरमा के लोकाई स्थित मैदान में गुरुवार को झामुमो की ओर से आयोजित सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री पूरी तरह भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे. सभा में कोडरमा की पूर्व जि परिषद अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं.