Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में शिक्षा, मध्यान्ह भोजन और सड़क की समस्या पर हुई चर्चा


हुसैनाबाद (पलामू)। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरांव में राज्य परियोजना निदेशक, रांची के विभागीय निर्देशन के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 की द्वितीय अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार मेहता ने की, जबकि संचालन कंप्यूटर शिक्षक कुलदीप साव ने किया।
संगोष्ठी में बच्चों की बेहतर शिक्षा, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता तथा विद्यालय तक पहुंचने वाली कच्ची सड़क की समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष उमेश कुमार मेहता ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक और अभिभावकों के बीच नियमित संवाद एवं बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों की कम उपस्थिति पर चिंता जताते हुए आगामी बैठकों में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
एसएमसी अध्यक्ष राकेश कुमार मेहता उर्फ ने कहा कि बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन मिलना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, गृहकार्य एवं विद्यालयी गतिविधियों की नियमित निगरानी करने की अपील की।
प्रधानाध्यापक अनूप कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों के अनुशासन, शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक-अभिभावक मिलकर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर मेहंदी रचना एवं परिचय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले जगदेव महतो उर्फ बाबा जी के योगदान को याद करते हुए विद्यालय कार्यालय में उनकी तस्वीर एसएमसी अध्यक्ष राकेश कुमार मेहता उर्फ गौतम द्वारा स्थापित की गई।
कार्यक्रम में शिक्षक अशोक पाल, उपेंद्र पाल, अशोक कुमार, कामेश्वर मेहता सहित ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। इनमें प्रभा देवी, चिंता देवी, अजय कुमार मेहता एवं बबन पाल समेत अन्य अभिभावक शामिल थे।

Advertisment

Must Read...