Jharkhand Bulletin

पलामू से लापता महिला भोपाल से बरामद, पति ने अपहरण का लगाया था आरोप, पर जांच में मामला निकला कुछ और

छह साल पहले लापता हुई महिला को पलामू पुलिस ने भोपाल से बरामद किया है. पति ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी.

पलामूः एक महिला के अपहरण से जुड़े केस के अनुसंधान में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है. पलामू के उंटारी रोड थाना क्षेत्र से 2019 में एक महिला लापता हो गई थी. महिला के पति प्रकाश के आवेदन के आधार पर गांव के तीन लोगों पर अपहरण का केस दर्ज हुआ था. 2026 में महिला को मध्यप्रदेश के भोपाल से बरामद किया गया है. महिला के अपहरण से जुड़े हुए मुकदमे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके पति ने चार शादियां की हैं. दो पत्नी बिहार के इलाके में रहती हैं. वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अकेले बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं. दरअसल, मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला को बरामद करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी. पुलिस को महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी और पति ने जिन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था वे लोग गांव में ही सामान्य जीवन जी रहे थे. बिश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में महिला के अपहरण के मामले में एक स्पेशल टीम गठित की गई थी. पुलिस ने पूरे मामले में कई तकनीकी बिंदुओं पर अनुसंधान किया और इसी क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि महिला भोपाल के बेरखेड़ी के इलाके में रह रही है. इसी सूचना के आलोक पलामू पुलिस भोपाल पहुंची थी और महिला को बरामद किया है. महिला ने पुलिस को लिखित में बयान दिया है कि शराब के नशे में पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था. घटना के दिन भी उसके साथ मारपीट की गई थी. मारपीट के बाद वह बैंगन के खेत के छुप गई थी. सुबह वह ट्रेन पकड़ कर भोपाल भाग गई थी. उसके पति ने चार शादियां की हैं. एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल ने बताया किमहिला को भोपाल से बरामद किया गया है.

Advertisment

Must Read...