Jharkhand Bulletin

मधेपुरा : हाइवा–कार की भीषण टक्कर, चार युवकों की दर्दनाक मौत

Bihar :  मधेपुरा जिले में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मधेपुरा–वीरपुर एनएच-106 पर तेज रफ्तार हाइवा और कार की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. 

कोहरे में अनियंत्रित हुआ हाइवा

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा अचानक नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही कार से टकरा गया. टक्कर इतना भीषण था कि कार हाइवा के नीचे जा फंसी. कार के टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए. 

मौके पर मचा हड़कंप

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटनी की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद कार से सभी को बाहर निकाला. लेकिन तब तक चारों युवकों की जान जा चुकी थी. बताया जा रहा है कि सभी युवक किसी निजी काम से सफर पर निकले थे. 

चालक फरार, हाइवा जब्त

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है. शुरुआती जांच में तेज गति, घना कोहरा और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है.

Advertisment

Must Read...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र के साथ हमारी चुनौती है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई लड़ हम अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे. केंद्र ने बजट में झारखंड को ठेंगा दिखा दिया है, लेकिन अगर हम ठेंगा दिखा देंगे तो देश भर में अंधेरा छा जाएगा. हम कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते. ऐसा नहीं है कि ऐसी लड़ाई हमें नहीं आती, पर हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़कर हक और अधिकार हासिल करेंगे. कोडरमा के लोकाई स्थित मैदान में गुरुवार को झामुमो की ओर से आयोजित सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री पूरी तरह भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे. सभा में कोडरमा की पूर्व जि परिषद अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं.