Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पलामू-गढ़वा के सड़क नेटवर्क को लेकर दिल्ली में बड़ी पहल

पलामू-गढ़वा के सड़क नेटवर्क को लेकर दिल्ली में बड़ी पहल

नई दिल्ली। 28 सितंबर 2026 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव से मुलाकात कर पलामू और गढ़वा की सड़क व हाईवे परियोजनाओं को तेज करने की मांग रखी गई।

बैठक में रखे गए मुख्य प्रस्ताव:

1. NH को NHAI के अधीन लाने की मांग

  • NH-343 का गढ़वा-रामानुजगंज खंड को NHAI के अधीन लाने का प्रस्ताव
  • NH-139 का सीलीदाग-पड़वा मोड़ मिसिंग लिंक को NHAI में शामिल कर फोरलेन बनाने की मांग

2. नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और पुल

  • गढ़वा-मझिआंव-कांडी-पंडुका ब्रिज
  • छतरपुर बाईपास-देवरी-जपला-सोन नदी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की DPR तैयार करने का प्रस्ताव

3. CRIF फंड से चल रही परियोजनाएं
लंबित राशि जल्द जारी करने की मांग की गई। इनमें शामिल हैं:

  • मोहम्मदगंज-हैदरनगर सड़क
  • कुट्टी मोड़-हुटार सड़क
  • सिंगरा के पास डालटनगंज-राजहरा रेलखंड पर प्रस्तावित ROB

क्या कहा गया?

बैठक में भूमि अधिग्रहण, लंबित भुगतान, वित्तीय आवंटन और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया।

कहा गया कि इन परियोजनाओं से पलामू-गढ़वा के साथ बिहार और छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

सचिव ने सभी उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Advertisment

Must Read...