Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

TRAI का नया नियम: अब 28 दिन की जगह 30 दिन का महीना

TRAI का नया नियम: अब 28 दिन की जगह 30 दिन का महीना

नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने 21 सितंबर 2026 को Telecom Consumer Protection (तेरहवां संशोधन) नियम 2026 जारी किया है।

नए नियम की 3 बड़ी बातें:

1. अब 30 दिन का होगा महीना
कंपनियों को अब हर 30 दिन और उससे कम वैलिडिटी वाले सिर्फ कॉल + SMS वाले प्लान लाने होंगे।
मतलब 28 दिन वाला सिस्टम खत्म होकर 30 दिन का महीना शुरू होगा।

2. सस्ते वॉयस + SMS प्लान
इन 30 दिन वाले प्लान की दरों में भी कटौती होगी। इससे कम आय वाले ग्राहकों को फायदा मिलेगा।

3. फिक्स तारीख पर रिचार्ज
अब रिचार्ज हर महीने उसी तारीख को रिन्यू होगा। जैसे 5 तारीख को किया तो हर महीने 5 तारीख को।
अगर उस महीने वो तारीख नहीं है तो महीने की आखिरी तारीख को रिन्यू होगा।

ऐसा क्यों किया?

2024 के नियम के बाद कंपनियां सिर्फ महंगे और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान दे रही थीं।
इस वजह से गरीब लोगों के पास सस्ते और कम दिन वाले ऑप्शन नहीं थे।

सीधे शब्दों में: अब आपको हर महीने 13 की जगह 12 रिचार्ज ही कराने पड़ेंगे और सस्ते कॉलिंग प्लान भी मिलेंगे।

Advertisment

Must Read...