Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

Dr. B.R. Ambedkar अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच, विदेशी खिलाड़ियों ने भी दिखाया हुनर

सिमडेगा में Dr. B.R. Ambedkar अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच, विदेशी खिलाड़ियों ने भी दिखाया हुनर
सिमडेगा। परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित Dr. B.R. Ambedkar अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। पांच दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का Mega Final 25 सितंबर को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं, जिससे मुकाबलों का रोमांच और बढ़ गया है।
प्रतियोगिता का कुल पुरस्कार ₹5 लाख रखा गया है। विजेता टीम को ₹2,51,000 तथा उपविजेता टीम को ₹1,51,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान के लिए ₹25,000-₹25,000 का पुरस्कार निर्धारित है। व्यक्तिगत पुरस्कारों में Best Goalkeeper ₹2,500, Best Scorer ₹2,500 और Man of the Series ₹5,000 शामिल हैं।
मुकाबलों के दौरान शोएब अख्तर की जोशीली फुटबॉल कमेंट्री और एंकरिंग ने भी मैदान के माहौल को खास बना दिया। उनकी कमेंट्री ने मैच के रोमांचक पलों को दर्शकों तक प्रभावी अंदाज़ में पहुंचाया, जिसकी दर्शकों और आयोजन से जुड़े लोगों ने सराहना की।
आयोजन में झारखंड की संस्कृति और परंपरा से जुड़ी प्रस्तुतियों एवं झलकियों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। खेल के साथ झारखंड की सांस्कृतिक विरासत की झलक इस आयोजन को और खास बना रही है।
आयोजन के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष एवं INC महिला जिला अध्यक्ष, श्रीमती जोशिमा खाखा जी, प्रतिमा समिति सदस्य, पाकरटांड, विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष सिंह, मोहम्मद साकिन अहमद एवं मोहम्मद अख्तर खान तथा श्रीमती उर्मिला केरकेट्टा जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
25 सितंबर को होने वाले Mega Final पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां पांच दिनों के रोमांचक सफर के बाद टूर्नामेंट को अपना विजेता मिलेगा। ⚽🏆

Advertisment

Must Read...