
इस समझौते के तहत बिहार राज्य को 5.75 MAF तथा झारखण्ड राज्य को 2.00 MAF जल आवंटित करने पर दोनों राज्यों की सहमति बनी।
नई दिल्ली में आज केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी सम्मिलित हुए। यह समझौता झारखंड के पलामू गढ़वा सहित आस-पास के अन्य क्षेत्रों में सिंचाई और पीने के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी जिससे राज्य में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा। इस समझौते के तहत् बिहार राज्य को 5.75 MAF तथा झारखण्ड राज्य को 2.00 MAF जल आवंटित करने पर दोनों राज्यों की सहमति बनी। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने सोन नदी जल बंटवारे के समाधान हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।





