
अमानत नदी से मिला अज्ञात शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया नंबर
तरहसी, पलामू: बरकोमा गांव के समीप अमानत नदी से 31 अगस्त को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
उम्र: करीब 35 वर्ष, कद: लगभग 5 फीट 3 इंच ,कपड़े: काली जींस, नीली , चड्डी और मटिया रंग की शर्ट
अगर आप इस व्यक्ति को पहचानते हैं या उसके बारे में कोई जानकारी रखते हैं, तो तरहसी थाना प्रभारी राजेश रंजन को तुरंत सूचना दें।
व्हाट्सएप: 9264196946 पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके।





