
पांकी फुटबॉल सुपर लीग-2026 के फाइनल में दरजाही की शानदार जीत
पांकी (पलामू)।
पांकी आर के हाई स्कूल मैदान में खेले गए पांकी फुटबॉल सुपर लीग-2026 के फाइनल मुकाबले में दरजाही ने चौपाल को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद लवली गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम है। विजेता दरजाही टीम को 15 हजार रुपये तथा उपविजेता चौपाल टीम को 8 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। फाइनल में प्रेम सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन युवा फुटबॉल क्लब हरना/दरजाही के तत्वावधान में किया गया।





