Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पलामू: सरकारी दफ्तरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

पलामू: सरकारी दफ्तरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

नौडीहा बाजार पुलिस का बड़ा खुलासा नामुदाग निवासी अवधेश कुमार भुइयाँ के घर छापेमारी में 13 प्रिंटर, लैपटॉप, CPU, कंप्यूटर, इन्वर्टर, बैटरी, होम थिएटर, लेमिनेशन मशीन समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद।

पूछताछ में आरोपियों ने ब्लॉक, स्कूल, पंचायत सचिवालय और सरकारी संस्थानों में चोरी करने की बात कबूली।

छतरपुर प्रखंड कार्यालय, विद्युत कार्यालय, पाटन प्रखंड कार्यालय, नौडीहा बाजार प्रखंड, नावाटांड़ पंचायत सचिवालय और नामुदाग हाई स्कूल समेत कई जगहों पर चोरी का खुलासा।

पुलिस ने मामले में अवधेश कुमार भुइयाँ और उसके साला अमोद भुइयाँ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर अन्य स्थानों से भी चोरी का सामान बरामद किया गया। नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 83/2026 के तहत मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी।

Advertisment

Must Read...