Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

बाइक मिस्त्री संघ की बैठक, मो० शाहिद अध्यक्ष व मो० हसीब बने प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी

पांकी पलामू: – प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंचाई विभाग के मैदान में पांकी प्रखंड बाइक मिस्त्री संघ की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मो० शाहिद एवं इम्तेयाज ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सर्वसम्मति से संघ का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मो० शाहिद को अध्यक्ष और मो० हसीब को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी चुना गया।
नई कमेटी के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर उदय मिस्त्री, सचिव पद पर रंजीत, उप सचिव पद पर इम्तेयाज अंसारी और कोषाध्यक्ष पद पर राहुल को मनोनीत किया गया।
महंगाई को देखते हुए नए सर्विस चार्ज निर्धारित
बैठक में बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए रिपेयरिंग चार्ज में संशोधन किया गया। निर्णय लिया गया कि सभी दुकानों पर नए रेट चार्ट का पेपर अनिवार्य रूप से चिपकाया जाएगा, जिसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
साधारण सर्विस चार्ज: ₹400
हाफ इंजन वर्क: ₹800
फुल इंजन + सर्विस वर्क: ₹1500 इसके साथ ही, स्थानीय पार्ट्स दुकानदारों के साथ समन्वय बनाकर मिस्त्रियों को उचित मूल्य पर पार्ट्स उपलब्ध कराने और ग्राहकों से तय मूल्य पर ही लेनदेन करने की सहमति बनी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मो० शाहिद ने चेतावनी देते हुए कहा कि मिस्त्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले ग्राहकों या संगठन के नियमों के खिलाफ जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप सचिव इम्तेयाज अंसारी ने सभी को एकजुट रहने की सलाह दी।
इस अवसर पर सहनवाज मिस्त्री, नीरज, वारिस, उदय, छोटू, मंजय, धर्मेन्द्र, शमशुल, राजू, नागेंद्र, अजीत, सगालिम और तेतराई सहित पांकी क्षेत्र के सैकड़ों मिस्त्री उपस्थित थे।

Advertisment

Must Read...