Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पांकी से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था

पांकी से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था

सुल्तानगंज से जल भरकर , पैदल यात्रा 105 किलोमीटर के बाद करेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पित

पांकी, पलामू।
प्राचीन शिव मंदिर मंझौली, पांकी में पूजा-अर्चना एवं जल अर्पित करने के बाद पांकी क्षेत्र के शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरियों के प्रस्थान के दौरान “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
कांवर यात्रा में युवा समाजसेवी पप्पू कुमार यादव, बंटी सिंह, हेमंत यादव, शुभम यादव, अजीत गुप्ता, प्रकाश चौरसिया, सोनू यादव, मुनेश यादव, चंदन गुप्ता, शिवम सिंह और मुकेश यादव समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हैं।
सभी श्रद्धालु पहले सुलतानगंज पहुंचकर पवित्र गंगा जल भरेंगे। इसके बाद वहां से करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। बाबा के दरबार में पवित्र गंगाजल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
शिवभक्तों के रवाना होने से पांकी क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। जयकारों के बीच कांवरिया पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर रवाना हुए।

Advertisment

Must Read...