
पांकी: देवघर रवाना हुए श्रद्धालुओं के जत्थे को भाजपा नेत्री डॉ. लवली गुप्ता ने झंडी दिखाकर किया रवाना
पांकी, पलामू
पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनवाई से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को भाजपा नेत्री डॉ. लवली गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
श्रद्धालुओं का जत्था भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए देवघर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेत्री डॉ. लवली गुप्ता ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।





