Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रांची पुलिस ने उसके करीबी गुर्गे राणा राहुल सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

रांची- गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रांची पुलिस ने उसके करीबी गुर्गे राणा राहुल सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके घर पर अदालत के आदेश पर इश्तहार चिपकाया और तय समय के भीतर कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ राणा राहुल सिंह के घर पहुंची। इस दौरान न्यायालय के आदेश का सार्वजनिक रूप से ऐलान किया गया और घर पर इश्तहार चस्पा किया गया।

Advertisment

Must Read...