Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

बायपास रोड पर शव रखकर सड़क जाम, मृतक के परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

बायपास रोड पर शव रखकर सड़क जाम, मृतक के परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

मेदिनीनगर (पलामू): जेएमपी के एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बायपास रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स के सामने मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और न्याय मिले। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाने की कोशिश शुरू हुई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है

Advertisment

Must Read...