Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

बसपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी शेर अली ने किया गांवों का दौरा।

नगर पंचायत हुसैनाबाद वार्ड नं. 13 में विकास कार्यों का निरीक्षण

आज दिनांक 26.07.2026 को नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री अजय कुमार भारती जी एवं हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी बड़े भाई शेर अली जी के साथ नगर पंचायत हुसैनाबाद ठेकेदार संघ के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी रिज़वान आलम क़ादरी जी ने नगर पंचायत हुसैनाबाद के वार्ड संख्या 13 का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड की जर्जर नालियों और सड़कों की स्थिति का गहन समीक्षा की गई। पिछले 15 वर्षों से लंबित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा विकास की हर योजना को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

फिलहाल टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने तक, नागरिकों की सुविधा को देखते हुए सड़क मरम्मत का कार्य ठेकेदार संघ उपाध्यक्ष रिज़वान आलम क़ादरी जी की निगरानी में तत्काल शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर वार्ड के सम्मानित नागरिक फहीम अहमद (कव्वाल), असलम अंसारी जी, जुबैर अहमद जी एवं हम सभी के अभिभावक रामचंद्र सिंह जी सहित वार्ड के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisment

Must Read...