Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

डालसा सचिव श्री राकेश रंजन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पलामू द्वारा आज दिनांक 26 जुलाई 2026 दिन रविवार को चैनपुर प्रखंड में मेघा लीगल अवेयरनेस एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया ।

:- झालसा रांची के आदेश संख्या 6064 एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पलामू श्रीराम शर्मा के आदेश संख्या 144 / 26 तथा डालसा सचिव श्री राकेश रंजन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पलामू द्वारा आज दिनांक 26 जुलाई 2026 दिन रविवार को चैनपुर प्रखंड में मेघा लीगल अवेयरनेस एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री राजकुमार मिश्रा, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संख्या 6 कम विशेष न्यायाधीश एसीबी पलामू एवं कॉस्मेटिक अधिनियम पलामू ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों निशुल्क विधिक सहायता सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करना था । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर श्री प्रदीप कुमार दास, अंचल अधिकारी श्री सत्यम कुमार, डालसा सहायक अमित कुमार विश्वकर्मा, पीएलबी मोहम्मद नयाज शरीफ, अंजू चौरसिया ,नीरज कुमार पासवान ,विकास कुमार तिवारी, विकास,ज्ञान प्रकाश शुक्ला ,वीरेंद्र कुमार ,सहित अन्य प्रखंड कर्मचारी एवं अन्य गणमानय व्यक्ति सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को अबुआ आवास + प्रस्तुति पत्र , सामाजिक सुरक्षा पेंशन ,व्हील चेयर, पारिवारिक सूची, आजीविका मिशन, जॉब कार्ड, स्वीकृति पत्र नगर निगम द्वारा आवास योजना तथा अन्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया किया गया तथा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ग्रामीणों को कानूनी समस्याओं का समाधान एवं आवश्यक परामर्श भी उपलब्ध कराया गया कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित ग्रामीणों ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूकर रहने तथा विधिक सेवाओं का लाभ उठाने की अपील के साथ किया गया ।

Advertisment

Must Read...