
विनीत तिवारी हत्याकांड में पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पलामू पुलिस ने विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपित प्रशांत तिवारी (26) को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए मामले में अन्य सहयोगियों की संलिप्तता की भी जानकारी दी है। उसके पास से सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल और एसबीआई का एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी पर पहले भी शहर थाना कांड संख्या 319/2024 दर्ज है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।






