Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

चार माह बाद दिल्ली से सकुशल बरामद हुई नाबालिग बच्ची, पिपराटांड़ थाना लाई गई।

6 फरवरी 2026 को दर्ज अपहरण/गुमशुदगी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी।

पांकी पलामू

पिपराटांड़ थाना पुलिस ने करीब चार माह से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद बच्ची को शुक्रवार, 20 जून 2026 को पिपराटांड़ थाना लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पिपराटांड़ थाना कांड संख्या 02/26, दिनांक 06 फरवरी 2026, धारा 137(2)/96 बीएनएस के तहत ग्राम गणेशपुर निवासी गोलू भुईंया की 15 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप बच्ची को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद उसे पिपराटांड़ थाना लाया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisment

Must Read...