Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पांकी पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, चालक फरार

पांकी पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, चालक फरार।

गश्ती के दौरान डेमा गांव के जंगल से हो रहा था अवैध बालू का परिवहन।

पांकी (पलामू)।

पांकी थाना पुलिस ने अवैध बालू के खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डेमा गांव के जंगल क्षेत्र से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। यह कार्रवाई सोमवार की गश्ती के दौरान की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जुलाई को गश्ती के क्रम में पुलिस टीम डेमा गांव के जंगल क्षेत्र में पहुंची। इसी दौरान एक ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लोड कर परिवहन करते हुए पाया गया। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षार्थ पांकी थाना परिसर में खड़ा कर दिया। पुलिस द्वारा जब्त वाहन के संबंध में आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है। वाहन के मालिक एवं फरार चालक की पहचान कर उनके विरुद्ध खनन एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पांकी थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisment

Must Read...