Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पांकी की सड़क समस्याएं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गूंजी

पांकी की सड़क समस्याएं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गूंजी

पलामू डीसी की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधि ललित मेहता ने पांकी क्षेत्र की सड़क सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी मांगी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को ₹2 लाख सड़क सुरक्षा समिति एवं ₹4 लाख आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से, कुल ₹6 लाख की सहायता दी जाती है। बैठक में डाल्टनगंज-पांकी मार्ग पर रिफ्लेक्टर लगाने, पांकी सीएचसी में सर्जन की नियुक्ति, कारीमाटी के बड़े गड्ढों की मरम्मत तथा बेदनी मोड़ से मनातू तक इंडिकेटर लाइट लगाने की मांग रखी गई। आरसीडी के अभियंता ने कारीमाटी के गड्ढों की मरम्मत शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया।

Advertisment

Must Read...