Jharkhand Bulletin

Ranchi_Breaking राँची के खादगढ़ बस स्टैंड में भीषण आग, आधा दर्जन बसें जलकर खाक

राँची : राजधानी राँची के खादगढ़ बस स्टैंड में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में लगभग आधा दर्जन बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कई बसें इसकी चपेट में आ गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

Advertisment

Must Read...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र के साथ हमारी चुनौती है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई लड़ हम अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे. केंद्र ने बजट में झारखंड को ठेंगा दिखा दिया है, लेकिन अगर हम ठेंगा दिखा देंगे तो देश भर में अंधेरा छा जाएगा. हम कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते. ऐसा नहीं है कि ऐसी लड़ाई हमें नहीं आती, पर हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़कर हक और अधिकार हासिल करेंगे. कोडरमा के लोकाई स्थित मैदान में गुरुवार को झामुमो की ओर से आयोजित सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री पूरी तरह भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे. सभा में कोडरमा की पूर्व जि परिषद अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं.