Jharkhand Bulletin

सर्दियों में ड्राई स्किन से हैं परेशान तो अपनाएं ये  उपाए

Jharkhand desk : सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा पर ड्राईनेस, रफनेस और रीखेपन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ठंडी हवाएं त्वचा की नमी जल्दी खींच लेती हैं, जिससे स्किन डल, रूखी और बेजान दिखने लगती है. ऐसे में स्किन को मॉइस्चराइज रखना और सही तरीके अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है.अगर आप चाहते हैं कि सर्दी भर आपकी त्वचा हाइड्रेटेड, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहे, तो इन आसान आदतों को अपनाएं

1. दिन में दो बार मॉइस्चराइजर लगाएं

सर्दियों में त्वचा जल्दी सूखती है, इसलिए केवल एक बार मॉइस्चराइजर लगाना पर्याप्त नहीं.सुबह नहाने के बाद और रात सोने से पहले क्रीम या लोशन लगाएं.कोशिश करें कि मॉइस्चराइजर थिक और क्रीमी हो, ताकि नमी लंबे समय तक बनी रहे.

2. गर्म पानी से न नहाएं

बहुत गर्म पानी त्वचा की नेचुरल ऑयल लेयर को हटा देता है और ड्राईनेस बढ़ा देता है.नहाने के लिए हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें.ज्यादा देर तक पानी में रहने से बचें.

गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, पड़ सकता है दिल का दौरा! -  Advantage And Disadvantage Of Hot Water - Amar Ujala Hindi News Live

3. फेस वॉश बदलें

सर्दियों में हार्श या फोमिंग फेस वॉश त्वचा को और रूखा बना सकते हैं.इसके बजाय माइल्ड, क्रीमी या मॉइस्चराइजिंग फेस वॉश का इस्तेमाल करें.यह त्वचा को साफ करता है और सूखने नहीं देता.

पिगमेंटेशन के लिए शीर्ष 10 फेस वॉश

4. हफ्ते में 1–2 बार हल्का स्क्रब करें

डेड स्किन हटाने से मॉइस्चराइजर बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होता है.रफ स्क्रब से बचें. नरम स्क्रब से हल्का एक्सफोलिएशन सप्ताह में एक या दो बार करें.

5. चेहरे पर फेस ऑयल का इस्तेमाल

अगर स्किन बहुत ड्राई रहती है, तो मॉइस्चराइजर के साथ कुछ बूंदें फेस ऑयल की लगाएं.इससे नमी लंबे समय तक बनी रहती है और चेहरा चमकदार दिखता है.

How many time use scrub on face in one day know more | Skin Care: दिन भर  में कितनी बार स्क्रब करना सही होता है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे

6. पर्याप्त पानी पिएं

सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत उतनी ही है.दिन में 6–7 ग्लास पानी जरूर पिएं.यह स्किन को अंदर से ग्लो और नमी बनाए रखने में मदद करता है.

7. लिप बाम और हैंड क्रीम साथ रखें

सर्दियों में होंठ और हाथ सबसे पहले ड्राई होते हैं.दिन में कई बार लिप बाम और हाथ धोने के बाद हैंड क्रीम लगाएं.

सर्दियों के लिए घी और नारियल तेल से बनाएं लिप बाम, मिलेंगे  मुलायम-हाइड्रेटेड होंठ How to Make Lip Balm With Ghee and Coconut Oil,  ब्यूटी टिप्स - Hindustan

8. रात में स्किन को डीप केयर दें

सोने से पहले नाइट क्रीम, फेस ऑयल या एलोवेरा जेल लगाएं.रात के समय त्वचा जल्दी हील होती है, इसलिए यह समय सबसे असरदार होता है.

Advertisment

Must Read...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र के साथ हमारी चुनौती है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई लड़ हम अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे. केंद्र ने बजट में झारखंड को ठेंगा दिखा दिया है, लेकिन अगर हम ठेंगा दिखा देंगे तो देश भर में अंधेरा छा जाएगा. हम कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते. ऐसा नहीं है कि ऐसी लड़ाई हमें नहीं आती, पर हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़कर हक और अधिकार हासिल करेंगे. कोडरमा के लोकाई स्थित मैदान में गुरुवार को झामुमो की ओर से आयोजित सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री पूरी तरह भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे. सभा में कोडरमा की पूर्व जि परिषद अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं.