
साहिबगंज से संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की कथित गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार नामक महिला को गिरफ्तार किया है। अर्पिता हमीम मंडल के लगातार संपर्क में थी और कथित तौर पर संगठित नेटवर्क के लिए हनीट्रैप के जरिए प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाने का काम करती थी।





