
पांकी–बालूमाथ सड़क की बदलेगी तस्वीर, मरम्मती व नाली निर्माण का टेंडर जारी
पांकी। पांकी विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के प्रयास से बालूमाथ–हेरहंज–पांकी पथ (SH-10) के 1 से 16 किलोमीटर हिस्से की विशेष मरम्मती के लिए ₹99.93 लाख तथा 2 किमी चैनेज में नाली निर्माण के लिए ₹54.88 लाख की ई-निविदा जारी की गई है।
विधायक ने बताया कि भारी वाहनों के परिचालन और बारिश के पानी के बहाव से सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने 17 मार्च 2026 को विधानसभा में तारांकित प्रश्न उठाया था तथा 11 अप्रैल को पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर सड़क के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण की मांग की थी।
विधायक ने कहा कि सड़क मरम्मती और नाली निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों को जलजमाव और आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी।





