Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

रिम्स में पड़े 43 लावारिस शवों का जुमार नदी तट पर सामूहिक अंतिम संस्कार

रिम्स में पड़े 43 लावारिस शवों का जुमार नदी तट पर सामूहिक अंतिम संस्कार

राँची में मानवता की मिसाल पेश करते हुए मुक्ति संस्था की ओर से रिम्स में पड़े 43 लावारिस शवों का रविवार को जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान के साथ सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया।

मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी। इस दौरान संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे और पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की यह पहल उन लोगों को सम्मानजनक विदाई देने का प्रयास है, जिनका दुनिया में कोई अपना अंतिम समय में साथ देने वाला नहीं था। संस्था की ओर से लगातार ऐसे शवों का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है।

Advertisment

Must Read...