Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

राज्यपाल से मिला रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी का प्रतिनिधिमंडल,दिया उर्स का आमंत्रण।

राज्यपाल से मिला रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी का प्रतिनिधिमंडल,दिया उर्स का आमंत्रण।

रांची: हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा कमिटी का एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से लोकभवन में शिष्टाचार मुलाकात कर 219वें सालाना उर्स में शामिल होने तथा परंपरा के अनुसार लोक भवन की ओर से बाबा के दरबार में चादरपोशी करने का आग्रह किया।कमिटी ने राज्यपाल को बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा के दरबार में लोकभवन से चादर पेश करने की वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखा जाए। इस पर महामहिम ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके बाद कमिटी के सदस्यों ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।कमिटी की ओर से सदर अयूब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिज़वान हुसैन, पार्षद नसीम गद्दी और अरशद कुरैशी ने महामहिम से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक रूप से उर्स में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा।कमिटी ने बताया कि हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 219वां सालाना उर्स 27 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित होगा। पांच दिवसीय उर्स के दौरान शाही संदल चादरपोशी,परचम कुशाई, गुस्ल, फ़ातेहा,मिलाद, दुआ, क़व्वाली और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से अकीदतमंदों के लाखों की संख्या में बाबा की दरगाह में पहुंचते हैं।

Advertisment

Must Read...