
मनातू। जिला परिवहन पदाधिकारी, पलामू के कार्यालय की ओर से मनातू प्रखंड में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का पहला आयोजन 23 जुलाई 2026 को पंचायत सचिवालय मंझौली में होगा। इसमें रेंगया, चक-मंझौली और हुमरी पंचायत के ग्रामीण शामिल होंगे।
वहीं दूसरा कैंप 25 जुलाई 2026 को पद्मा पंचायत सचिवालय में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में नौडीहा, पद्मा और बंशी खुर्द पंचायत के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दोनों कैंपों का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है।
विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इस कैंप से लोगों को जिला मुख्यालय जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।