Jharkhand Bulletin

बेंगलुरु नौकरी करने जा रहे पलामू के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत।

पलामू//
पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा-लोहरसी गांव निवासी समफराज अंसारी (25 वर्ष) की तमिलनाडु में ट्रेन से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। वह रोजगार के सिलसिले में गांवों के ठिकेदार के द्वारा बेंगलुरु भेजा जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान तमिलनाडु के जोलारपेट्टई के पास वह चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया। मृतक अपने परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसकी जिंदगी की यात्रा समाप्त हो गई।

समफराज अंसारी पलामू जिले के नौडीहा-लोहरसी गांव के निवासी थे। उनके असामयिक निधन से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

Exit mobile version