
मैसूर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्नैक पैकेट के अंदर मिले प्लास्टिक के छोटे खिलौने को निगलने से पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक बच्चे की पहचान गौरीपुरा गांव निवासी मुकुंद मयूर के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता संतोष और ऐश्वर्या का इकलौता बेटा था।





