
पांकी पलामू
पांकी प्रखंड क्षेत्र में बाइक मिस्त्रियों को और अधिक मजबूत और संगठित करने के उद्देश्य से मिस्त्री संघ द्वारा सगालीम और तरहसी क्षेत्र में एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से दुकान-दुकान पहुंचकर मिस्त्रियों से मुलाकात की और उन्हें संगठन से जोड़ा।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष मो० शाहिद, सचिव रंजीत, कोषाध्यक्ष राहुल, इम्तेयाज अंसारी और उदय मिस्त्री पूरी तरह सक्रिय रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई और व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी मिस्त्रियों का एक मंच पर होना बेहद जरूरी है। जो साथी पिछली बैठकों में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
सगालीम और तरहसी में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान स्थानीय मिस्त्रियों में भारी उत्साह देखने को मिला। मौके पर प्रमुख मिस्त्रियों ने उत्साहपूर्वक संघ में राजू मिस्त्री (सगालीम), प्रदीप मिस्त्री (सगालीम),सोनू मिस्त्री (तरहसी),सुभाष कुमार मेहता (तरहसी),संतोष पाण्डेय (बेदानी तरहसी),गुलाम नबी (बेदानी तरहसी) समेत दर्जनों मिस्त्रियों ने सदस्यता ग्रहण की
संघ के पदाधिकारियों ने अंत में यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में पांकी प्रखंड के अन्य सुदूरवर्ती और छोटे इलाकों में भी इस तरह के सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि हर एक मिस्त्री को इस एकता के सूत्र में पिरोया जा सके।





