Jharkhand Bulletin

पांकी में ‘आरोग्य अमृततुल्य’ चाय स्टोर का शुभारंभ

पांकी (पलामू)।

पांकी के दुब रोड स्थित ‘आरोग्य अमृततुल्य’ चाय स्टोर का सोमवार को फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, उप प्रमुख अमित चौहान, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, नेहाल अंसारी,समाजसेवी पप्पू यादव, मिथलेश यादव तथा प्रोपराइटर सिम्बुल अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक चाय उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। प्रोपराइटर सिम्बुल अंसारी ने बताया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण, स्वादिष्ट और स्वच्छ वातावरण में अमृततुल्य चाय उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version