Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पांकी थाना क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई का आरोप, जंगलों पर मंडरा रहा खतरा

पांकी (पलामू): पांकी थाना क्षेत्र के जोतांग, बिरबीर,अंदाग और कारीमाटी के जंगल से बड़े पैमाने पर अवैध लकड़ी कटाई किए जाने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिदिन शाम करीब 7 बजे से सुबह 8 बजे तक दर्जनों ऑटो (टेम्पो) में लकड़ियां लादकर पांकी के होटलों, ईंट भट्ठों, घरों तथा अन्य स्थानों तक पहुंचाई जाती हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यह अवैध कारोबार जारी है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र के जंगल तेजी से समाप्त होने लगेंगे।
ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही वर्षा के पैटर्न और भूजल स्तर पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिससे भविष्य में जल संकट और गहरा सकता है।
ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध लकड़ी कटाई में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Advertisment

Must Read...