
पलामू के हुसैनाबाद निवासी CRPF हवलदार ने रांची में सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत
रांची/पलामू। राजधानी रांची के तिरिल स्थित CRPF कैंप में रविवार सुबह करीब 9 बजे पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के इमलियाटीकर गांव निवासी CRPF हवलदार भुवनेश्वर पाल ने मानसिक तनाव में आकर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर CRPF के अधिकारी और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
भुवनेश्वर पाल लंबे समय से रांची CRPF कैंप में ड्यूटी पर तैनात थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस और CRPF अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।





