Jharkhand Bulletin

तरहसी में अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई, दो भट्ठे ध्वस्त, प्राथमिकी दर्ज

खान निरीक्षकों की टीम ने बगला पसहर और सोनपुरा में चल रहे अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

पलामू।।तरहसी अंचल अंतर्गत बगला पसहर और सोनपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे दो ईंट भट्ठों पर गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

खान निरीक्षक हरेंद्र गुप्ता और शुभम कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों भट्ठों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद ईंट और मिट्टी को भी जब्त किया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं भट्ठा संचालन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के इस प्रकार का संचालन पूरी तरह गैरकानूनी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस संबंध में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version