जेपीएससी के चेयरमैन एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने मंगलवार की रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राजभवन अथवा राज्य सरकार की ओर से भी इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी होने की प्रतीक्षा है।
एल. खियांग्ते ने फरवरी 2025 में जेपीएससी अध्यक्ष का पदभार संभाला था। उनके कार्यकाल के दौरान आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही थीं।
