Jharkhand Bulletin

चतराएसपी आवास के सामने गोली मारकर हत्या।पुलिस के जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी को गोली मारी है,घटना एसपी आवास के ठीक सामने हुई है।

चतरा
एसपी आवास के सामने गोली मारकर हत्या।पुलिस के जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी को गोली मारी है,घटना एसपी आवास के ठीक सामने हुई है।

एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

जिला बल के जवान पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

फोर्ड एंडेवर कार से अन्य हथियार बरामद, फॉरेंसिक टीम को बुलाने के निर्देश

सूर्यकांत कमल, चतरा : एसपी आवास के सामने मंगलवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से एक प्राइवेट गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में जिला बल के एक जवान पर प्राइवेट गार्ड को गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर सिमरिया एसडीपीओ, टंडवा एसडीपीओ समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास खड़ी फोर्ड एंडेवर कार चतरा में बाईपास निर्माण कार्य कर रही रमियां कंस्ट्रक्शन के मालिक एवं गया निवासी रॉकी यादव की है। पुलिस ने उक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार से अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, हथियारों की संख्या और बरामदगी से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारी फिलहाल कुछ भी आधिकारिक तौर पर कहने से बच रहे हैं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा होने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और ना ही मृतक का पहचान हुआ है।

Exit mobile version