Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

आईआईटी दिल्ली में प्रज्वलित हुई आत्मनिर्भर भारत की ज्योति।प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए संजय सेठ ने प्रज्ज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’।

आईआईटी दिल्ली में प्रज्वलित हुई आत्मनिर्भर भारत की ज्योति

प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए संजय सेठ ने प्रज्ज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’

नई दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा कि भारत के स्टार्टअप अब केवल StartUps नहीं हैं, बल्कि वे विकसित भारत की मजबूत नींव और आत्मनिर्भर भारत की नई शक्ति बन चुके हैं।

श्री संजय सेठ ने कल आईआईटी, नई दिल्ली के रिसर्च एंड इनोवेशन पार्क में 80 से अधिक स्टार्टअप से जुड़े युवा उद्यमियों एवं नवाचारकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं के अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनके संकल्प को करीब से समझा और उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश का युवा नए विचारों को नवाचार और नवाचार को राष्ट्रनिर्माण की शक्ति में परिवर्तित कर रहा है। यह विशेष रूप से गौरव का विषय है कि देश के युवा स्टार्टअप रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता को गति देने और भारत की सामरिक क्षमताओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत श्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया।

श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करोड़ों भारतीयों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक हैं। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के लिए देश का युवा पूरी ऊर्जा और सामर्थ्य के साथ जुटा हुआ है।

उन्होंने कहा किविश्वास का यह दीपक जलता रहे, आत्मनिर्भरता की ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहे और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होता रहे; यही प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर हमारी शुभकामना और संकल्प है।

Advertisment

Must Read...