Jharkhand Bulletin

बिजली मरम्मत के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, विभागीय लापरवाही का आरोप

तरहसी, पलामू: तरहसी प्रखंड के परसावां गांव निवासी बिजली मिस्त्री सत्येंद्र मेहता की परसाई ग्रिड अंतर्गत सुखरो-सेलारी गांव में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से शनिवार रात दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि मरम्मत कार्य के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो जाने से वे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजा और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। जनप्रतिनिधि की ओर से उनके प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की, जिसके बाद शव को पोल से उतरवाया गया। सूत्रों के अनुसार विभागीय अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने तथा मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Exit mobile version